सरसों सीड में नरमी, चीनी भी टूटी, मूंगफली तेल में तेजी
जयपुर | तेल मिलों की मांग घटने से शनिवार को सरसों सीड में नरमी रही वहीं खाद्य तेलों के भावों में मिश्रित रुख रहा। गेहूं में घटे भावों पर मांग निकलने से भाव सुधर गए। चीनी में मांग के अभाव में भाव टूट गए। ग्वार-गम और किराना बाजार भावों में उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ।
अनाज-दालें: गेहूं में मांग निकलने से भाव दस रुपए प्रति क्विंटल सुधर गए। दालाें के भाव पूर्व स्तर पर टिके रहे।
तेल-तिलहन: सरसों सीड में डिमांड के अभाव में भाव नरम बोले गए। वहीं मूंगफली लूज गुजरात में स्टाकिस्टों की लिवाली से भाव 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए। वहीं, जयपुर सरसों एक्सपेलर, बॉम्बे पाम और बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल के भाव दस रुपए से 20 रुपए प्रति क्विंटल घट गए।
अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी नया 1740-1745, गेहूं दड़ा 1700-1725, मक्का लाल 1300-1500, बाजरा 1125-1150, ज्वार सफेद 2200-2250, ज्वार पीली 1650-1700, जौ लूज 1350-1400 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 2900-3000 (जीएसटी व मंडी टैक्स अलग से), गुड़ 2300-2500 रुपए प्रति क्विं. टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 5000-5200, मोठ 3300-3400, चौला 3600-3700, उड़द 3450-3550, चना जयपुर लाइन 3700-3900, मूंग मोगर 6400-6700, मूंग छिलका 6000-6200, चोला मोगर देसी 4000-4800, उड़द मोगर 4300-5000, अरहर दाल 4900-5400, चना दाल मीडियम 4600-4650, चना दाल बोल्ड 4750-4800 रुपए प्रति क्विंटल।
तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 3940-3945, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 7650, जयपुर सरसों एक्सपेलर 7480, बॉम्बे पाम 7180, मूंगफली लूज गुजरात 8100 रुपए प्रति क्विंटल।
किराना: हल्दी पिसाई 8500-8700, निजामाबाद 8800-9200, सांगली 9200-9600, इरोड 8650-9000, लालमिर्च गुंटूर 4800-7000, लालमिर्च मीडियम 4800-6100, लालमिर्च फटकी 3000-4000, लालमिर्च तेजा 8000-9100, लालमिर्च एमपी 6150-7000, धनिया ईगल ब्रांड 5000-6000, धनिया स्कूटर 5400-7000, धनिया दाल कटिंग 5000-6000, रामगंज कटिंग 4100-6000, जीरा अनकट 17000-19300, जीरा कटिंग 20200-25000 रुपए प्रति क्विंटल।
गरम मसाले: काली मिर्च 550-650, तेज पत्ता 50-65, इलायची 1100-1500, जावित्री 800-1100, लौंग 600-800 रुपए प्रति किलो।
ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 4050, ग्वार बीकानेर लाइन 4075, ग्वारगम जोधपुर 8950 रुपए प्रति क्विंटल।