पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े आरोपी की 50 हजार रु. हर्जाना समेत याचिका खारिज

विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े आरोपी की 50 हजार रु. हर्जाना समेत याचिका खारिज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। हाईकोर्ट ने विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार आरोपी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका 50 हजार रुपए हर्जाना समेत खारिज कर दिया। अदालत ने हर्जाना राशि एक महीने में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराने का निर्देश भी दिया। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायाधीश गोवर्धन बाढ़दार ने यह आदेश अर्पित जैन की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज करते हुए दिया। याचिका में कहा कि प्रार्थी को नबंवर में कस्टम ने पकड़ा था और उससे मारपीट कर खाली कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। उससे 96 लाख पचास हजार 412 रुपए बरामद हुए थे। विदेशी मुद्रा एक करोड़ रुपए से कम होने के चलते जमानती अपराध होने के कारण उसे रिहा किया जाए। इसके विरोध में कस्टम विभाग की ओर से एएसजी आरडी रस्तोगी ने कहा आरोपी को दुबई जाते समय 13 नवंबर को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...