पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुरहरा| गांव भंडारा में दो पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान नकदी सहित एक बाइक को छीन ले जाने का आरोप लगाकर बुधवार को पीड़ित पक्ष ने थाने में मामला दर्ज कराया है। सद्दाम पुत्र रशीदा निवासी भंडारा ने बताया कि गांव के जाकर पुत्र फजरू पक्ष के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इस रंजिश के चलते पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों का आपस में झगड़ा हो चुका है। मंगलवार की शाम वह अपने अन्य परिजनों के साथ जाकर दूसरे पक्ष के लोगों को पाबंद कराने के लिए पुलिस थाना जुरहरा आया था। जब वह अपने परिजनों के साथ वापस अपने गांव जा रहे थे तो गांव के कब्रिस्तानों के पास आरोपी पक्ष के इल्ला, विलाल , जाकर सहित 22 नामजद तथा 5-6 अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए, दो मोबाइल तथा एक बाइक को छीन लिया। इस मारपीट में उसके पक्ष के जिलसाद, रशीदा तथा लियाकत को चोटें आई है।

खबरें और भी हैं...