सोशल मीडिया ने कराया था जयपुर बंद, अब नई अफवाह ने कराई पुलिस की मशक्कत
जयपुर। सोशल मीडिया पर चली अफवाह ने बुधवार को महेश नगर में पुलिस की मशक्कत करा दी। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ जिसमें यह हवाला दिया गया कि महेश नगर में 80 फुट रोड स्थित जेडीए पार्क में परशुराम जयंती के अवसर पर आरती होगी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर शाम को पुलिस जाप्ता लगा दिया। पार्क और उसके आस-पास सोडाला सर्किल एसीपी नेम सिंह के साथ करीब 40 पुलिसकर्मियों का जाप्ता लगाया गया। जिनमें थाना और पुलिस लाइन के जवान शामिल थे। पुलिसकर्मी देर शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन पार्क में कोई नहीं आया।