मैनपुरी में महंत की हत्या
मैनपुरी | यूपी में मैनपुरी के घिरोर में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय आश्रम के महंत की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। कोसोन गांव में बने आश्रम पर रहने वाले संत राजेश्वरानंद महाराज का शव बुधवार सुबह रक्तरंजित हालत में मिला। घटना की जानकारी उस समय मिली जब उनके शिष्य आश्रम पहुंचे। हत्या के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका।