पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डांस फिल्म के लिए 32 करोड़ लेंगे वरुण

डांस फिल्म के लिए 32 करोड़ लेंगे वरुण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Áवरुण धवन ने बीते 6 साल में लंबी छलांग लगाई है। जब से उन्होंने गुरु करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने कॅरिअर की शुरुआत की है, तब से लेकर अब तक उनकी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। दमदार एक्टिंग और डांसिंग टैलेंट के बल पर वरुण ने ना सिर्फ ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी कॉमर्शियल हिट फिल्में दीं बल्कि उन्हें ‘बदलापुर’ और ‘अक्टूबर’ जैसी ऑफबीट फिल्मों में सराहा गया। हालिया रिलीज फिल्म ‘अक्टूबर’ भले ही कोई बड़ा कलेक्शन नहीं कर पाई हो पर क्रिटिक्स ने इसे जमकर सराहा है। वरुण, अब यशराज बैनर के साथ ‘सुई-धागा’ फिल्म कर रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही वे रेमो डीसूजा की बिग बजट डांस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ होंगी। कहा जा रहा कि वरुण को इस फिल्म के लिए 32 करोड़ रुपए फीस दी जाएगी। वहीं कटरीना को इसके लिए सिर्फ 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। जबकि, डायरेक्टर रेमो डीसूजा इस 4डी फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपए लेंगे। यह फिल्म इस साल फ्लोर पर आ जाएगी आैर इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा।

यह रही ‘अक्टूबर’

की कमाई...

वरुण धवन की अब तक रिलीज हुईं ज्यादातर फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है, लेकिन अक्टूबर बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म ने रिलीज के बाद अब तक सिर्फ 25.56 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। फिल्म की पहले दिन की कमाई 5.04 करोड़ रुपए थी। इसके बाद शनिवार को 7.47 करोड़, रविवार को 7.74 करोड़, सोमवार को 2.70 करोड़ आैर मंगलवार को यह फिल्म 2.61 करोड़ रुपए ही कमा पाई है।’ एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपए है, ऐसे में मेकर्स के लिए बजट का पैसा निकाल पाना मुश्किल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...