पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्यपाल ने महिला पत्रकार के गाल थपथपाए, विवाद होने पर मांगी माफी

राज्यपाल ने महिला पत्रकार के गाल थपथपाए, विवाद होने पर मांगी माफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित अब महिला पत्रकार का गाल थपथपाने पर नए विवाद में फंस गए हैं। राज्यपाल ने गाल थपथपाने को लेकर नाराजगी सामने आने पर बुधवार को पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यन को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी है। राज्यपाल ने लिखा है कि वह उनकी ‘पौत्री’ की तरह हैं। उन्होंने पत्रकार के रूप में उनके काम की प्रशंसा में दुलार करते हुए ऐसा किया था। अंग्रेजी अखबार की पत्रकार ने राज्यपाल की माफी तो मंजूर कर ली है, लेकिन कहा है कि वो उनकी इस बात से सहमत नहीं हैं कि उन्होंने ऐसा उनके पूछे गए सवाल की तारीफ में किया था। उन्होंने लिखा कि आप मेरी नजर में गलत हैं।

राज्यपाल पुरोहित एक महिला लेक्चरर निर्मला देवी की ओर से कॉलेज की छात्राओं को अच्छे नंबर और पैसे के लिए बड़े अधिकारियों के पास जाने की सलाह देने से संबंधित ऑडियो टेप में नाम आने से भी विवादों में हैं।





महिला का दावा था कि उसकी राज्यपाल तक पहुंच है। पुरोहित ने कहा कि उन्होंने महिला का चेहरा भी नहीं देखा है। लेक्चरर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले महिला पत्रकार ने ट्वीट करके अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि राज्यपाल ने मेरे सवाल का जवाब देने के बजाय उनकी सहमति के बिना गाल पर हाथ लगाया।

-----------------

राज्यपाल को हटाने की मांग :

तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने केंद्र से पुरोहित को वापस बुलाए जाने की मांग की है। मीडियाकर्मियों, द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन, राज्यसभा सदस्य कनिमोझी तथा अन्य नेताओं ने राज्यपाल के इस व्यवहार की निंदा की है और केंद्र से उन्हें हटाए जाने की मांग की है। द्रमुक कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राजभवन घेरने जा रहे द्रमुक के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। करीब 200 पत्रकारों ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर उनके व्यवहार को गलत बताया है और माफी मांगने की अपील की थी। चेन्नई प्रेस क्लब ने भी राज्यपाल के व्यवहार को गलत बताया है।

---------------

यह है विवाद :

कॉलेज की छात्राओं से संबंधित ऑडियो टेप में नाम आने पर राजभवन में मंगलवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। इसमें पुरोहित ने कहा कि उन्होंने महिला प्रोफेसर निर्मला देवी को नहीं देखा है और न ही इस सेक्स स्कैंडल से उनका कोई वास्ता है। इसी दौरान पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यन ने उनसे सवाल किए, तो उन्हाेंने उनके गालों को थपथपा दिया था।

महिला पत्रकार के गालों को थपथपाते तमिलनाडु के राज्यपाल।

खबरें और भी हैं...