पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय निर्माण का बकाया 400 करोड़ रुपए का भुगतान एक सप्ताह में होगा

शौचालय निर्माण का बकाया 400 करोड़ रुपए का भुगतान एक सप्ताह में होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बुधवार को दो बड़ी घोषणाएं की। शौचालयों के निर्माण के बकाया राशि में से 400 करोड़ रुपए का भुगतान अगले एक सप्ताह में करने का विश्वास दिलाया। वहीं, 3300 स्मार्ट विलेज में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का आह्वान किया। ग्राम स्वराज के तहत रवींद्र मंच पर बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में राठौड़ ने कहा कि ग्रामीण विकास पर 12 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जो पिछले चार साल को मिला 60 हजार करोड़ रुपए हो जाएंगे। समारोह में जिला परिषद सीकर को ग्रामीण क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए 25 लाख, चूरू जिला परिषद को 15 लाख व उदयपुर जिला परिषद को 10 लाख रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

161 पंचायतीराज संस्थाओं का सम्मान

ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़ व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने प्रदेश की 161 पंचायतीराज संस्थाओं को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सात जिलों की 21 पंचायत समितियां और 99 पंचायतों को चैक देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 53 व्यक्तियों को भी स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। दीन दयाल उपाध्याय पट्टा अभियान में अच्छा कार्य करने वाली 38 पंचायती राज संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें 3 जिला परिषद, 10 पंचायत समितियां और 25 पंचायतें शामिल है।

आंकड़ों से समझाई स्थिति

प्रदेश की 9895 ग्राम पंचायतों में 4250 करोड़ रुपये व्यय कर 89 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता की एक बड़ी मिसाल कायम की है।

प्रदेश में दीन दयाल उपाध्याय पट्टा अभियान में 8 लाख 50 हजार 216 पट्टे जारी किए। एससी के परिवारों को 1 लाख 76 हजार, एसटी परिवारों को 83 हजार 660 व महिलाओं को 1 लाख 24 हजार आवासीय पट्टे बांटे गए।

खबरें और भी हैं...