बच्चों के झगड़े में भतीजे ने पोस्टमैन की पिटाई की,
बच्चों के झगड़े में भतीजे ने पोस्टमैन की पिटाई की, मौत, परिजनों ने नहीं उठाया शव
करावाड़ा/डूंगरपुर | करावाड़ा कस्बे के निकट पोहरी खातुरात ग्राम पंचायत के गजपुर गांव में मंगलवार शाम को मारपीट के बाद पोस्टमैन की मौत के बाद दूसरे दिन परिजनों ने शव को दोपहर 12 बजे आरोपी कांतिलाल के आंगन में रख दिया। पुलिस ने काफी देर तक परिजनों से समझाइश की, लेकिन देर रात तक परिजनों ने शव को नहीं उठाया। बच्चों के आपस की लड़ाई में ही आरोपी कांति रोत ने मंगलवार शाम को पोस्टमैन नानकराम पुत्र मानजी रोत की पिटाई कर दी थी और गला दबा दिया था। नानकराम की पहले ही हार्ट सर्जरी हो चुकी थी। ऐसे में मारपीट सहन नहीं कर पाया। इस घटना के बाद ही परिजन उसे लेकर डूंगरपुर रवाना हो गए, लेकिन हॉस्पिटल में डाक्टरों ने नानकराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों ही परिवारों के घर भी आसपास हैं।