कोटा में ज्वैलर्स और मंडी व्यापारी के 25 ठिकानों पर आयकर छापा
कोटा | आयकर इनवेस्टीगेशन विंग की जयपुर टीम ने कोटा में बुधवार को एक कोचिंग, ज्वैलर्स और भामाशाहमंडी के व्यापारी के यहां छापा डाला। देर रात तक इनके करीब 25 ठिकानों पर आयकर की छापेमारी चल रही थी। इसमें करीब 100 अधिकारी व कर्मचारी जुटे थे। बुधवार को शॉपिंग सेंटर स्थित ज्वैलर्स की दुकान व घरों पर जांच शुरू की। यहां ज्वैलर के स्वर्ण रजत मार्केट, विज्ञान नगर व तलवंडी स्थित प्रतिष्ठान के अलावा आवास की भी तलाशी की। इसके बाद भामाशाहमंडी के व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की।