पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटा झालावाड़ के कांस्टेबल कर रहे अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी

कोटा-झालावाड़ के कांस्टेबल कर रहे अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | कोटा रेंज पुलिस के कुछ कांस्टेबल अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। पुलिस कांस्टेबल न सिर्फ ड्रग्स की डिलेवरी करते-करवाते हैं बल्कि एक राज्य से दूसरे राज्य में ड्रग्स की तस्करी कर रहे ट्रकों को एस्कॉर्ट भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जोधपुर पुलिस ने कोटा रेंज पुलिस के कांस्टेबलों को नामजद करके उनकी गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में जोधपुर पुलिस बुधवार को कोटा से एक कांस्टेबल को पकड़कर अपने साथ ले गई है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, कुछ कांस्टेबल ड्यूटी से पीएल लेकर फरार तक हो गए हैं। एसपी राजन दुष्यंत का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जल्द मामले का खुलासा करेंगे।

खबरें और भी हैं...