पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परनामी के इस्तीफे पर तिवाड़ी ने कहा.. ऐसे परिवर्तन से साढ़े चार साल के गुनाह नहीं ढकते

परनामी के इस्तीफे पर तिवाड़ी ने कहा.. ऐसे परिवर्तन से साढ़े चार साल के गुनाह नहीं ढकते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद से अशोक परनामी को हटाकर किए जा रहे परिवर्तन पर दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि इन दिखावटी परिवर्तनों से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा साढ़े चार साल तक जनता के ऊपर किए गए अपराधों का बोझ कम नहीं होने वाला। ये लोग सोच रहे हैं कि ऐसे परिवर्तनों से वे अपने गुनाहों को ढक लेंगे। लेकिन जनता सब समझती है और वह अपने मन में इन्हें हटाने का निर्णय ले चुकी है। अब कितनी भी और कैसी भी राजनीतिक जोड़-तोड़ कर लें, राजस्थान में इनकी पराजय तय हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा परनामी को हटाने का निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया था। इस निर्णय के बाद राज्य की जनता के सामने वसुंधरा राजे और अमित शाह की मिलीभगत भी सामने आ गयी है। तिवाड़ी ने कहा- राजस्थान के लिए अभी कठिनाइयों से भरा समय चल रहा है। इस पतझड़ के समय में कांग्रेस-भाजपा के पत्ते झड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...