पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीजी कॉर्प करेगी 250 करोड़ का निवेश

सीजी कॉर्प करेगी 250 करोड़ का निवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीजी कॉर्प करेगी 250 करोड़ का निवेश

मुंबई| एफएमसीजी कंपनी सीजी कॉर्प ग्लोबल ने अगले दो साल में देश में 250 करोड़ रुपए की निवेश योजना बनाई है। कंपनी ने देश में विस्तार योजना के तहत एक ही दिन में 30 वाई वाई सिटी नूडल बार आउटलेट खोलने की घोषणा की। कंपनी वर्ष 2020 के अंत तक 500 नए आउटलेट खोलेगी।

एम पी बिड़ला का नया सीमेंट ब्रांड लॉन्च

जयपुर| एम पी बिड़ला सीमेंट ने नए सुपर प्रीमियम ब्रांड परफैक्ट प्लस को यहां लॉन्च किया। इसे एक साथ चंदेरिया (राजस्थान) और मैहर (मध्य प्रदेश) की उत्पादन इकाइयाें से बाजार में उतारा गया। एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट संदीप रंजन घोष के अनुसार हम हमेशा ग्राहकों को कारोबार के केंद्र में रखते हैं।

लैंड रोवर के नए मॉडलों की बुकिंग शुरू

मुंबई| जेगुवार लैंड रोवर इंडिया ने अपने नए मॉडलों रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की बुकिंग शुरू की। कंपनी के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी के अनुसार इन दोनों ही मॉडलों में डिजाइन और खूबियों के लिहाज से कई नए बदलाव किए गए हैं जिनमें पिक्सल-लेजऱ एलईडी हेडलाइट्स भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...