नारौली डांग | गांव मसावता में गुरूवार को दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार के परिंडा अभियान कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थानों के पेड़ों पर पक्षियों को पानी मुहैया कराने के लिए परिंडे बांधकर अभियान की शुरूआत हुई। राजस्थान युवा आदिवासी मीणा महासभा के जिला महासचिव यादराम मीना ने बताया कि गर्मियों में परिंदों के जीवन को बचाने के लिए पेड़ों पर परिंडे लगाए गए है।