नारौली डांग| जय बजरंग बली क्रिकेट क्लब मसावता के तत्वाधान में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुरू हुई। जिसका उद्घाटन डीलर हीरालाल मीना व ओमप्रकाश मीना ने फीता काटकर किया। जिसमें पहला मैच मसावता व भरतून की टीम के बीच खेला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हीरालाल मीना ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही। टीम के सदस्य दिलखुश व प्रदीप मीना ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता को 51 सौ व उपविजेता को 2100 रुपए व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मराज मीना,यादराम मीना, भरोसी पटेल, राजेश मीना, मानसिंह मीना, प्रेमराज मीना व पीतम सिंह आदि उपस्थित थे।