सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर/कटिहार
जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर कल्याणपुर थाने के कोल्हुआरा गांव में रविवार को चिमनी भट्ठा के गड्ढे में डूब जाने तीन बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान इसी गांव के प्रेम पासवान का पुत्र राकेश कुमार (10 वर्ष), दिनेश पासवान का पुत्र अमित पासवान (8 वर्ष) व शंभू पासवान की पुत्री आरती कुमारी उर्फ मुस्कान (10 वर्ष) के रूप में की गई। मुस्कान व राकेश गांव के प्राइमरी स्कूल के वर्ग चौथा के छात्र थे। जबकि अमित वर्ग द्वितीय का छात्र था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण शव उठाने नहीं दे रहे थे। लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा के अलावा चिमनी मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे। बाद में कुछ ग्रामीणों की पहल पर लोग शांत हुए। तब पुलिस ने तीनों बच्चों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
बताया जाता है कि दोपहर में कोल्हुआरा से करीब दो सौ मीटर दूर मुक्तापुर स्टेशन के पास स्थित चिमनी के गड्ढे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे स्नान कर रहे थे। इस बीच कुछ बच्चे वहां से भागने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को भागता देख घास काट रही संजय पासवान की प|ी ने गड्ढे में देखा कि तीनों बच्चे डूब रहे थे। उसने शोर मचाया। गांव के लोग गड्ढे के पास दौड़ते हुए पहुंचे तब तक तीनों डूब चुके थे।
सिर्फ वही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी हैं।
दो सगी बहनें व एक चचेरी थी
मनिहारी प्रखंड की नारायणपुर पंचायत के कुतुबपुर में एक ईंट भट्ठे के पास बने गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई। इसमें दो सगी बहनें व एक चचेरी बहन थी। आठ साल की गुल्फस्ना खातून, छह साल की सिमरन खातून व आठ साल की नरगिस खातून वार्ड संख्या-11 की निवासी थी। तीनों प्राथमिक विद्यालय डगरा टोला में पढ़ती थी। शनिवार को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद पहले घर गई और लगभग दोपहर तीन बजे के करीब भट्ठा के पास खेलने लगीं। इसी दौरान तीनों गड्ढे में नहाने चली गईं जहां बारिश का पानी भरा था। तीनों को गहराई का पता नहीं चला और पानी में डूब गईं। आसपास अाबादी नहीं रहने से किसी को पता नहीं चल सका। शाम में बच्चियों के परिजनों ने खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।