अग्रसेन भवन नारायणपुर में रविवार को प्रखंड के लोगों ने एक बैठक किया। बैठक में नारायणपुर प्रखंड को अनुमंडल दर्जा की मांग पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता नारायण पोद्दार और पवन पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में मुख्य रुप से नारायणपुर को अनुमंडल एवं चैनपुर प्रखंड का दर्जा दिलाने की दिशा में पहल किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से अनुमंडल निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसमें मुकेश पांडेय को संयोजक एवं तथा सुशील पोद्दार, प्रकाश मंडल, राणा प्रताप सिंह तथा कामदेव मंडल को सह संयोजक बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप कुमार लाल, पवन पोद्दार, मो इकराम, बासुदेव यादव, मो सोहराब, अश्विनी प्रसाद, नारायण पोद्दार एवं पप्पू मंडल का चुनाव किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नारायणपुर अनुमंडल निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक मुकेश पांडेय ने कहा कि 24 जून को पुनः समिति के सदस्यों की बैठक होगी। उक्त बैठक में अधिक से अधिक संख्या में लोग कैसे आएंगे इस पर विचार किया गया। कहा गया कि गांव गांव में जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा और अनुमंडल की मांग को लेकर जागरूक किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रुप से सुनील कुमार सिन्हा, प्रताप मिश्रा, प्राणेश मिश्रा, सागर पोद्दार, सागर यादव, दीपक कुमार सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, रोहित पोद्दार एवं राजेश मंडल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
बैठक में कमेटी गठन करते लोग।