पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैनपुर विद्यालय की चहारदीवारी बनाने के लिए डीसी से मिले ग्रामीण

चैनपुर विद्यालय की चहारदीवारी बनाने के लिए डीसी से मिले ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर शैक्षणिक अंचल अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुर में चारदीवारी बनाने की मांग विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ ग्रामीणों ने उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद से की है। गौरतलब है कि यहां पर चहारदीवारी नहीं रहने से बच्चे अक्सर सड़क पर निकल जाया करते है। जिससे दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है। जनता दरबार से लौट रहे वरीय अधिकारियों से स्थानीय लोगों ने आग्रह पूर्वक चारदीवारी निर्माण कराने की मांग किया। उपायुक्त ने शिक्षकों की बातों को गौर से सुनकर अविलंब इस विद्यालय में चारदीवारी बनाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि नैयाडीह में आयोजित जनता दरबार के कार्यक्रम बाद सभी अधिकारियों के लिये इस विद्यालय परिसर में भोजन की व्यवस्था रखी गयी थी। मौके पर डीडीसी, अपर समाहर्ता विधान चंद्र चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार, सीएस डाॅ बी के साहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी नारायण विश्वास, आदि सहित शिक्षक आदि थे।

खबरें और भी हैं...