पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरलीपहाड़ी| नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला गांव के एक बहियार खेत में काफी दिनों से लटकी ग्यारह हजार वोल्ट की तार के संपर्क में आ जाने से दो भैंसे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है। इस घटना में दलदला निवासी कैलाश मंडल एवं नावाडीह निवासी बिमल महतो के भैंस की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हुई है। भैंस की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने नारायणपुर तथा दलदला के लाईन को घंटों बंद करवाकर मुआवजे की मांग कर रहे थे। इनका कहना था कि जमीन को छुती इस तार के बारे में विभाग को सबकुछ पता रहने के बाद भी इसकी मरम्मत की दिशा में पहल नहीं किया गया। जिस कारण दो जानवरों की मौत हो गई। इस तार से एक साल पहले भी एक महिला तथा एक बच्ची को करंट लगी थी। परंतु दोबारा घटना के बाद लोगो का गुस्सा विभाग पर फुट पड़ा।

खबरें और भी हैं...