नैयाडीह पंचायत के बड़ाबेवा में आयोजित जनता दरबार में मंचासीन अतिथिगण।
भास्कर न्यूज|नारायणपुर/मुरलीपहाड़ी
नारायणपुर प्रखंड के नैयाडीह पंचायत के बड़ाबेवा गांव में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रशासन का जनता दरबार सह विकास मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन के उपरांत एसी विधानचंद्र चौधरी ने कहा कि जनता दरबार का आयोजन होने से जनता को उनके ही घर में अपनी समस्याओं का समाधान कर दिया जाता है। कहा कि लोगों को सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी विस्तार रूप से दिया। कार्यक्रम में आये जामताड़ा विधायक डाॅ. इरफान अंसारी ने कहा कि जनता दरबार का आयोजन करने से लोग अपनी समस्याओं को बेबाक तरीके से सरकार के सामने रख सकते है। कहा कि आपकी समस्याओं के निदान के लिए आपसे रूबरू हुए है। जनता की तकलीफ हमारी तकलीफ होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सदन में सरकार से कहा गया था कि जनता के बीच जाना होगा। कहा कि प्रखंड के सभी पंचायत में जनता दरबार का आयोजन हो। इसके लिए डीसी को प्रयास करना होगा। हरेक पंचायत तथा प्रत्येक गांव में चापाकल की स्थिति खराब है जिसकी मरम्मत होनी चाहिए। खराब चापाकल मरम्मत के नाम पर विभाग द्वारा लोगों को जान बुझकर गुमराह किया जाता है। डीसी का ध्यान दिलाते हुए विधायक ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में पानी सप्लाई का टैंक बनकर तैयार है। जिसे इस गर्मी में भी चालू नहीं किया गया है। इसे चालू कराने की दिशा में कार्य करने का आदेश डीसी ने संबंधित विभाग को दिया। डीसी आदित्य कुमार आनंद ने जलापूर्ति योजना को चालू कराने के निर्देश दिया। कुछ लोगों द्वारा नारायणपुर के विभिन्न बैंकों का हवाला देते कहा कि बैंकों में कृषि लोन नहीं देकर लोगों को उलझाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा सभी तरह के पेंशन, लालकार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड से नब्बे हजार गरीबों का नाम काटने की बात पर डीसी ने गंभीरता से कहा कि गरीबों का नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, पीएम आवास, राशन कार्ड तथा पेयजलापूर्ति की बातों को रखा गया। जनता दरबार में सबसे अधिक पेंशन से जुड़े मामले सामने आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी रामाशंकर प्रसाद, एसी विधानचंद्र चौधरी, नवीन कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर, सीएस डाॅ. बीके साहा, नारायण विश्वास, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रह्मदेव साह, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुबोध कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी चितरा यादव, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, बीडीओ जहीर आलम, एमओ त्रिपुरारी राय, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, संजय पोद्दार, जिला वन पदाधिकारी राज कुमार साह, सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी, सीएचसी पदाधिकारी डाॅ. अरविन्द दास सहित काफी संख्या में जिले के पदाधिकारी शामिल थे।
लाभुक को ट्राई साइकिल देते डीसी, विधायक व अन्य अधिकारी।
जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण।
कोर्ट के आदेश के बाद भी सेविका नहीं बनाए जाने पर अमृता ने लगाई जनता दरबार में गुहार
एकतारा खास के पारा टीचर की प|ी अमृता देवी को आंगनबाड़ी सेविका के पद से हटाये जाने के बाद उच्च न्यायालय के आदेश मिलने बाद भी सेविका नहीं बनाये जाने को लेकर डीसी से गुहार लगायी। डीसी ने हाईकोर्ट के कागजातों को देखकर इस पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। वहीं मुरलीपहाड़ी उच्च विद्यालय के अतिरिक्त वर्ग कक्ष बनाने नहीं दिये जाने का एक मामला डीसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसपर मामले को ले डीसी ने कार्यपालक अभियंता तथा बीडीओ जहीर आलम को इस मामले पर सात दिनों के अंदर काम शुरू कराने का निर्देश दिया। नारायणपुर के अनाबादी खाता 140 का मामला लाया गया। जिसपर गलत तरीके से बंदोबस्त कराने की बात कही गयी। नारायणपुर के कुछेक रैयतों ने घेराबंदी कार्य को रोक लगाने की मांग की है। मनरेगा योजना के तहत बागवानी, चिकित्सा विभाग, पशुपालन, कृषि, आत्मा, गैस एजेंसी, लाईवलीहुड प्रमोशन सोसायटी, पेयजल एवं स्वच्छता, पेंशन, शिक्षा , बैंक, विद्युत आपूर्ति, आपूर्ति विभाग, आधार पंजीकरण के अलावे अन्य स्टाॅल इस विकास मेला में लगाया गया। वहीं बड़ाबेवा गांव के एक विकलांग बच्चे दुलाल राय पिता खिरू राय को डीसी एवं विधायक द्वारा ट्राई साइकिल देकर आशीर्वाद दिया।