पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा चलाएगी लोक संवाद यात्रा

भाजपा चलाएगी लोक संवाद यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी के राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए 20 मई से 26 मई तक पार्टी नेताओं द्वारा प्रथम चरण का लोक संवाद यात्रा का शुभारंभ नारायणपुर प्रखंड के करमदाहा के दुखिया बाबा मंदिर से शुरू होगा।

जो 7 दिनों तक 105 गांव में संपर्क के माध्यम से 6 रात्रि विश्राम के साथ 26 तारीख को समापन होगा। यात्रा के माध्यम से गांव गांव घर घर तक सरकार की योजनाओं की जानकारी बैठक, चौपाल और नुक्कड़ सभा के माध्यम से पहुंचाने का कार्य करूंगा। इस लोक संवाद यात्रा का एक ही मंत्र है सबका साथ सबका विकास और इस विकास के पैमाने को आगे बढ़ाते हुए नरेंद्र मोदी को इस देश का दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुमका लोकसभा में कमल फूल खिलाने के लिए इस यात्रा को किया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से कुल 4 चरण में पूरे विधानसभा के हर गांव, हर घर तक पहुंचने का कार्य करेंगे। गांव में रात्रि चौपाल लगाकर गांव के लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं और दर्द जानने का प्रयास किया जाएगा। राज्य सरकार की योजनाएं तथा रघुवर दास की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। साथ हीं क्रियान्वित हो रहा है कि नहीं उसकी भी जानकारी लेने का प्रयास किया जाएगा।

उपरोक्त बातें लोक संवाद यात्रा के संयोजक तरुण गुप्ता ने कहा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष निमाई सेन, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रमेश पंडित, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुधीर मंडल, युवा मोर्चा की जिला के महामंत्री तरुण मंडल और जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मितेश शाह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...