पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नारायणपुर को अनुमंडल एवं चैनपुर को प्रखंड का दर्जा दिलाने को लेकर बैठक आज

नारायणपुर को अनुमंडल एवं चैनपुर को प्रखंड का दर्जा दिलाने को लेकर बैठक आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर|नारायणपुर को अनुमंडल एवं चैनपुर को प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 20 मई को नारायणपुर अग्रसेन भवन में नारायणपुर प्रखंड के लोगों की एक बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बात की जानकारी नारायण पोद्दार, मुकेश पांडेय, अश्विनी प्रसाद, पवन पोद्दार एवं मो एकराम आदि ने दिया। लोगों ने कहा कि नारायणपुर को अनुमंडल का दर्जा मिलना चाहिए। इस बात को लेकर बराबर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित्त 20 मई रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रसेन भवन में भव्य बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लें। इसके लिए प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...