पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जवला योजना के लाभुकों से मिले बीस सूत्री उपाध्यक्ष

उज्जवला योजना के लाभुकों से मिले बीस सूत्री उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाभुकों से मुलाकात करते बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा व अन्य।

भास्कर न्यूज|नारायणपुर

जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा एवं जामताड़ा नगर उपाध्यक्ष चंडी चरण दे ने नारायणपुर प्रखंड के कमलडीह सहित कई अन्य गांवों में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री आवास का लाभ सही तरीके से लोगों को मिल रहा है या नहीं इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया। मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार घर घर में रसोई गैस, हर घर में बिजली एवं शौचालय देने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा। मौके पर नारायणपुर प्रखंड महामंत्री वरुण रवानी के अलावा सुरेंद्र रवानी, छविलाल रवानी, विनोद रवानी, छोटू रवानी एवं गोपाल रवानी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...