पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहरपुर में भाजपा ने की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|नारायणपुर प्रखंड के शहरपुर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता नारायणपुर प्रखंड के अध्यक्ष संजय कुमार ओझा ने किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर चर्चा की। कहा गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम यदि कोई किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान, शौचालय, बिजली, पानी, अनाज, पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन गरीब परिवार इन लाभ से वंचित रह गए है, उन्हें हताश होने की जरूरत नहीं है। मौके पर पंकज सिंह, राजेश तुरी, गणेश राय, श्यामसुन्दर राय, बिरू महतो, जुगल राय, मोहन राय, शंकर मोहली, राजेश टुडू, बिरबल मुर्मू, परिमल मुर्मू, शिला मुर्मू थे।

खबरें और भी हैं...