पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले जुम्मे पर की गई अल्लाह की ईबादत

पहले जुम्मे पर की गई अल्लाह की ईबादत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरलीपहाड़ी| रमजान के मुबारक महीने के पहले दिन जुम्मा का दिन होने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पहली जुम्में की नमाज सभी मस्जिदों में अदा की गयी। मस्जिदों में शुक्रवार को नमाज अदा करने बाद शाम को रोजदारों द्वारा आवश्यक सामग्री के साथ रोजा इफ्तार किया। शुक्रवार की सुबह सेहरी तथा शाम में तरावीह की नमाज अदा की गयी। नारायणपुर के विभिन्न भागों से जुम्में की नमाज पढ़ी गई है। साप्ताहिक हटिया होने के कारण समुदाय के लोगों ने रोजे खोलने हेतु आवश्यक खाने पीने के सामानों के साथ मस्जिदों की ओर रुख कर रोजा खोला। मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के डाभाकेन्द्र, टोपाटांड़ मुरलीपहाड़ी, जुम्मन मोङ, भागाबांध, करमदहा आदि स्थानों पर समुदाय के लोगो ने अल्लाह ताला की नेक इबादत करने बाद रोजदारों ने अपना रोजा इफ्तार किया। नारायणपुर मस्जिद में स्थानीय विधायक डाॅ इरफान अंसारी भी इस मौके पर जुम्मा की नमाज में शरीक हुए थे।

खबरें और भी हैं...