मुरलीपहाड़ी| नारायणपुर प्रखंड के देवलबाड़ी पंचायत अंतर्गत सकलपुर गांव में आंगनबाड़ी सेविका का चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में गांव की उच्च योग्यताधारी पिंकी राय का सेविका के लिए चयन किया गया। आमसभा में कुल सात अभ्यर्थियों ने सेविका की दावेदारी की। लेकिन पिंकी राय की योग्यता सबसे अधिक होने के कारण सेविका में चयन किया गया। आमसभा में सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी, उप प्रमुख दलगोविंद रजक, मुखिया कमल हांसदा, पंचायत समिति सदस्य लूटलाल गोप, ग्राम प्रधान प्रसादी राय, बनवारी राय, नकुल राय, तपन राय, जगदीश राय, बाबुलाल हेम्ब्रम, वार्ड सदस्य अशोक हांसदा उपस्थित थे।