पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता दरबार के लिए बीडीओ ने किया स्थल का चयन

जनता दरबार के लिए बीडीओ ने किया स्थल का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ाबेवा में जनता दरबार को लेकर स्थल चयन करते बीडीओ।

भास्कर न्यूज | मुरलीपहाड़ी

नारायणपुर के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत बड़ा वेबा गांव में 19 मई को होने वाला प्रशासन का जनता दरबार का आयोजन होगा। जिले के आला अधिकारियों के आगमन को लेकर विशेष व्यवस्था का जायजा लेने बीडीओ जहीर आलम बड़ाबेवा के फुटबॉल मैदान पहुंचकर वहां के जगह को सलेक्ट किया गया है। यहां की आवश्यक सुविधाएं को देखकर बीडीओ ने उक्त स्थल पर उपस्थित कर्मियों को बेहतर तरीके से जनता दरबार का आयोजन करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सभी तरह की सुविधाओं का भी बारी-बारी से जायजा लिया। मौके पर बीडीओ के अलावा, सहायक अभियंता कुमार अनुराग, पंचायत के मुखिया निशापति हांसदा, पंचायत सचिव दिलीप मंडल, प्रधान सहायक श्यामसुंदर हलदार, लखीराम कोल, हरिपद रूई दास, भारत गैस एजेंसी के वितरक आनंद डालमियां, ऋषि केश पोद्दार, उदय ओझा, संतोष मंडल सहित अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...