बड़ाबेवा में 19 को प्रशासन लगाएगा जनता दरबार
मुरलीपहाड़ी | नारायणपुर प्रखंड के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत बड़ाबेवा गांव में प्रशासन का जनता दरबार आगामी 19 मई को लगाया जाएगा। इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम ने दिया। उन्होंने कहा कि लंबे अर्से के बाद जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन की ओर से जनता दरबार लगाया जा रहा है। जिसमें आम जनता अपनी समस्याओं काे बेबाक होकर रख सकते है। जिसका समाधान ऑन द स्पाॅट किया जाएगा। जनता दरबार के लगाए जाने से आमजनों में काफी खुशी देखी जा रही है। इस बाबत नारायणपुर प्रखंड तथा अंचल कार्यालय कर्मियों के साथ बीडीओ ने मंगलवार को बैठक कर जनता दरबार को लेकर विशेष बातों की चर्चा अपने कर्मियों के साथ किया। साथ ही नैयाडीह तथा बङावेवा के बीच अवस्थित मैदान को इस आयोजन के लिये चुना गया है। अधिकारियों के बैठने के लिए सुसज्जित मंच, आकर्षक पंडाल, विभिन्न तरह के स्टाॅल, तोरणद्वार, साउंड सेट, विशेष सुविधाओं की चर्चा हुई। बीडीओ ने अधिनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को दायित्व को सौंपते हुए कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। बैठक में बीडीओ जहीर आलम के अलावा प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिपद रूई दास, कल्याण पदाधिकारी लखीराम कोल, प्रधान सहायक श्याम सुंदर हालदार, गुलाम सरवर, जितेन्द्र सिंह, प्रखंड नाजीर, अंचल नाजीर, राजस्व कर्मचारी निरंजन मिश्रा, उदय ओझा आदि थे।