नारायणपुर के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत बङाबेवा गांव में आगामी 19 मई को आयोजित होनेवाले प्रशासन का जनता दरबार की आवश्यक तैयारी आरंभ कर दी गयी है। आयोजित जनता दरबार में जिले के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद, विधायक डाॅ इरफान अंसारी, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक डाॅ. जया राय, अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार सहित जिले के कई अधिकारियों के शामिल रहने की संभावना है। इस बाबत नारायणपुर प्रखंड के बीडीओ जहीर आलम ने अपने अधीनस्थ सभी प्रखंड सह अंचलकर्मियों को इस कार्यक्रम को सफलता तक ले जाने हेतु प्रयासशील है। बङावेवा गांव के फुटबॉल मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर इस स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। बीडीओ ने कहा की इस कार्यक्रम में ग्रामीण अपनी समस्याओ को बेबाक तरीके से रख सकते है। इस आयोजन को लेकर आसपास क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।