पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल व जविप्र मुद्दे पर हुई जमकर बहस

पेयजल व जविप्र मुद्दे पर हुई जमकर बहस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|नारायणपुर/ मुरलीपहाड़ी

नारायणपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष संजय पोद्दार द्वारा किया गया।

बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न गांवों में हो रही पेयजल समस्या का मामला उठाया गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई रामसखा प्रसाद ने सभी खराब चापाकल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। समिति सदस्य रंजीत यादव ने इसकी समस्या को लेकर चापाकल मरम्मत कराने की दिशा में जोर दिया था। साथ ही साथ अंत्योदय तथा पीएम आवास के लाभुकों को गैस कनेक्शन देने हेतु बातें प्रमुखता से उठायी गयी। इसके लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिपुरारी राय ने सबसे पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए एससी, एसटी, ओबीसी तथा अत्यंत पिछड़ी जाति के उम्मीदवार को अंचल के कार्यालय से जाति प्रमाण पत्र बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। डोर टू डोर स्टेप डिलीवरी के लिए सही वजन देने की बात समिति सदस्य रंजीत ने कहा। किरासन तेल में आ रही बढ़ोत्तरी को लेकर पीडीएस अधिक पैसे लेने की बात उठाई गई। इस विषय पर जानकारी देते हुए एमओ त्रिपुरारी राय ने कहा कि किरासन तेल में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। 42 रुपए प्रति लीटर तेल दिया जाता है। पानी की सप्लाई को लेकर जेई ने कहा कि नारायणपुर के जलमीनार के लिए पाईप बिछाने का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही जलापूर्ति आरंभ की जाएगी। फिंगर प्रिंट के मशीन में अंगूठा नहीं आने पर लोग मोबाईल ओटीपी के ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। मनरेगा योजना तथा पीएम आवास योजना की जानकारी बीपीओ रसिक हेम्ब्रम द्वारा दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर सभी लाभुकों को दिये जाने वाले मच्छरदानी का वितरण करने की दिशा में प्रश्नोतर किया गया। एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग भी सदस्यों ने किया। जवाब देते सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अरविन्द दास ने सभी से कहा कि मच्छरदानी का वितरण ग्राम वाईज किया जा रहा है। डाॅ. दास ने मिजिल्स रूबैला कंपैन की जानकारी देते कहा कि दोनों का मिलाजुला टीका सभी स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध करा दिया गया है। ज्यादा मामलों में यह देखा गया है कि मिजिल्स रोगी का ब्लड कलेक्शन करने बाद रूबेला की मात्रा अभी ज्यादा मिल रही है। अगर मिजिल्स के रोगी में रूबेला का प्रतिरक्षण नहीं किया जाएगा। वहीं झोला छाप डाक्टर को प्रैक्टिस से रोकने की बात भी उठायी गयी।

बैठक में बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष संजय पोद्दार, उपप्रमुख दलगोविन्द रजक, सीएचसी पदाधिकारी डॉ. अरविन्द दास, एमो त्रिपुरारी राय, मनरेगा बीपीओ रसिक हेम्ब्रम, मनरेगा जेई जितेन्द्र नाथ हांसदा, प्रशांत कुमार, नशीतुर रब, मुकेश कुमार, कृषि विभाग के प्रखंड पदाधिकारी हरिपद रूई दास, इकबाल अंसारी, एई कुमार अनुराग, जेई रामसखा प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष रंजीत यादव सहित अन्य कई विभाग के पदाधिकारी शामिल थे। इस संबंध में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष संजय पोद्दार ने कहा कि वैसे अधिकारी जो इस बैठक को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जाएगा। ऐसे लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

बीस सूत्री की बैठक में शामिल अधिकारी।

बिजली कम मिलने से हो रही है लोड शेडिंग : जेई

बिजली विभाग के जेई रंजीत कुमार से पूछे जाने पर बताया कि नारायणपुर प्रखंड को सात मेगावाट बिजली की आवश्यकता है। बिजली कम मिलने की वजह से लोड शेडिंग कर दिया जाता है। मोहनपुरा सिंचाई योजना में करीब पांच एकङ के बीच जमीन पर कार्य किया जा सकता है। करीब 49 लाख रुपए की लागत आयी है। शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि नशीतुर रब ने बताया कि अभी वर्तमान समय में सभी विद्यालय में हैंडवाश युनिट पर काम चल रहा है। साथ ही पारा शिक्षक से सरकारी टीचर बनने की बात पर नशीतुर रब ने विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग के प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरिपद रूई दास तथा आत्मा के बीटीएम मो इकबाल अंसारी ने कहा कि अभी धान के बीज का प्रोसेसिंग का काम चल रहा है। आवंटन प्राप्त होते ही धान बीज का वितरण पैक्स के माध्यम से किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि।

जिले को 3 हजार क्विंटल धान बीज प्राप्त हुआ

कृषि विभाग से संबंधित जानकारी भी ली गई जिस पर बताया गया कि किसानों के बीच वितरण करने के लिए तीन हजार क्विंटल धान का बीज आ चुका है। जिसे लैंपस के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इस संबंध में पर कहा गया कि प्रखंड स्तर पर भी कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि सभी पंचायत भवन में वहां के पंचायत सचिव का आवासन होता है। पंचायत सचिव पंचायत भवन नहीं रहते हैं। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की बात कही। स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, मनरेगा, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। संजय पोद्दार ने कहा कि सभी अधिकारी एवं विभाग के अभियंता नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें एवं जन समस्याओं से अवगत हो।

चापाकल मरम्मत में कोताही बर्दाश्त नहीं

बैठक में कहा गया कि प्रखंड के कई भागों में काफी संख्या में चापाकल खराब है, जिसे विभाग द्वारा त्वरित मरम्मत नहीं किया जा रहा है। इस बात को बीस सूत्री के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने काफी गंभीरता से लिया एवं बैठक में उपस्थित विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि चापाकल की मरम्मत में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। जहां से भी खराबी की सूचना आती है टीम बनाकर उसकी मरम्तम कराना है। ग्रामीणों को अगर पेयजल की समस्या हुई तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नारायणपुर स्थित पानी टंकी को चालू करने की बात कही।

मोबाइल ओटीपी से भी लाभुकों को मिलेगा अनाज

आपूर्ति विभाग पर भी चर्चा की गई एवं गरीबों को मिलने वाले रसोई गैस कनेक्शन की जानकारी मांगी गई, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए 6200 आवेदन प्राप्त हुआ है। यह भी कहा गया कि जिन लाभुकों का फिंगर मशीन पर नहीं लग रहा उसे मोबाइल ओटीपी के तहत अनाज दिया जाएगा। कहा गया कि किरासन तेल के थोक विक्रेताओं द्वारा प्रखंड स्तर पर भी इसके वितरण की व्यवस्था नहीं है कारण यहां के दुकानदारों को काफी परेशानी कर साठ से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर वितरण के लिए किरासन तेल लाना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...