पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में जनता दरबार के आयोजन पर हुई चर्चा

बैठक में जनता दरबार के आयोजन पर हुई चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरलीपहाड़ी| प्रखंड सभागार में समंवय समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम ने किया। इस दौरान उपस्थित विभागीय पदाधिकारियो से बीडीओ ने कहा कि आगामी 19 मई को नारायणपुर प्रखंड के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत बङावेवा गांव में प्रशासन का जनता दरबार लगाया जाएगा। जिसमें सभी विभाग के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में जनता दरबार के आयोजन में लगाये जाने वाले करीब पन्द्रह स्टाॅल लगाने की चर्चा की गयी। जिसमें से मनरेगा, कृषि, पशुपालन, बैंकिंग, उज्ज्वला योजना, खाद्य सुरक्षा, बाल विकास, भूमि संरक्षण, सहित पन्द्रह स्टाॅल के लगाये जाने का निर्देश दिया गया। समन्वय समिति के बैठक में प्रमुख अंजना हेम्ब्रम, उपप्रमुख दलगोविन्द रजक, सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिपुरारी राय, थाना प्रभारी अजय कुमार, सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अरविन्द दास, कल्याण पदाधिकारी लखीराम कोल, बीटीएम मो इकबाल अंसारी आदि थे।

खबरें और भी हैं...