दुर्विश ने ओलम्पियाड में जीता रजत पदक
नरहरपुर| अंतर राष्ट्रीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता परीक्षा में जेपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र व नरहरपुर निवासी दुर्विश शुक्ला पिता लक्ष्मण शुक्ला ने हिंदी विषय पर रजत पदक प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान परीक्षा में कई छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र की उपलब्धि पर प्राचार्य रितेश चौबे, संदीपा शुक्ला, मांडवी दीक्षित, विवेक साहू, मुकेश संचेती, गोविंद शुक्ला, शुभम, देवेंद्र, शिवसार, देवानंद साहू, मुकेश नेताम, घनश्याम शुक्ला, मुकेश नेताम, नरोत्तम कौशिक आदि ने हर्ष जताया है।