तैयारी... इमली उत्पाद का किया निरीक्षण
सरोना| नरहरपुर के ग्राम भैंसमुडी की माया तथा लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओंं द्वारा इमली का संवर्धन कार्य किया जा रहा है। समूह को तकनीकी सहायता छत्तीसगढ़ महिला मंच द्वारा दी जा रही है। समूह इकाई का अवलोकन छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ प्रदेश अध्यक्ष भरत साय, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पांडे ने किया। समूह के कार्यों को देखने के लिए पश्चिम बंगाल की 10 सदस्य टीम भी पहुंची। इसका नेतृत्व विवेकानंद संगठन मंत्री सहकार भारती ने किया। सदस्यों को सालेभाट में जय बूढ़ादेव समूह द्वारा संचालित किए जा रहे अचार बनाने का विधि को भी देखाया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ महिला मंच की सीईओ सरस उपाध्याय, क्षेत्रीय कार्यकर्ता घनाराम लहरे उपस्थित थे।