आदिवासी गोंडवाना समन्वय समिति का चुनाव आज
नरहरपुर| आदिवासी गोंडवाना समाज समन्वय समिति के अधिकारियों, कर्मचारी के विभिन्न पदों का चुनाव 20 मई को ग्राम सिहारीनाला में किया जाएगा। गठन के लिए पर्यवेक्षक बस्तर संभाग सदस्य आरपी नेताम, गोंडवाना समन्वय समिति ब्लॉक अध्यक्ष बरातूराम नाग, उपाध्यक्ष रोहिदास शोरी उपस्थित रहेंगे। गोड़वाना समाज के कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष रामनाथ नेताम ने बताया गोंडवाना समाज समन्वय समिति के अधिकारी-कर्मचारियों के विभिन्न पदों का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाना है।