पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुधावा| अंबेडकर जयंती पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही परिसर में बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण जनपद सदस्य चंद्रिका मरकाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही के अन्तर्गत आने वाले चारों सेक्शन एवं अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इसमें राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पर रहने वाले सेक्शन मांडाभरी की आरएचओ राधिका पटेल, पोरेंद गंजीर, एमपीएस धनसिह ठाकुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही की आरएचओ देववती कावडे, प्यून ईश्वर लाल साहू, ड्राइवर शोभराय यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एम वट्टी ने बताया इस वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही संस्थागत प्रसव में नरहरपुर ब्लाक में प्रथम स्थान पर है। इस अवसर पर ग्राम कोटवार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही के स्टाफ मौजूद थे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...