पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिरगेश्वर गांव में मंदिरों पर धूमधाम के साथ संतो के सानिध्य में ध्वजा चढ़ाई

मिरगेश्वर गांव में मंदिरों पर धूमधाम के साथ संतो के सानिध्य में ध्वजा चढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिरगेश्वर गांव में मंदिरों पर धूमधाम के साथ संतो के सानिध्य में ध्वजा चढ़ाई

भास्कर न्यूज | देसूरी

निकटवर्ती गिरगेश्वर गांव में श्री आई माताजी वडेर,पदमाजी महाराज समाधि स्थल एवं श्री जेकाल बाबा मंदिर व बाबा रामदेव मंदिर पर संतो के सानिध्य में धूमधाम के साथ भक्त परिवार की ओर चढ़ाई गई। इससे पूर्व ध्वजा महोत्सव को लेकर सोमवार को मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित की गई।

मंगलवार की संत जती भगा बाबा नारलाई ,भंवर महाराज जैकलजी नारलाई के सानिध्य में तीनों मंदिरों पर ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम लाभार्थी परिवार जसाराम पुत्र नवाराम सोलंकी देसूरी की ओर पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच ध्वजा चढ़ाई।

उसके बाद धर्म सभा मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें लाभार्थी परिवार के जसाराम पुत्र नवाराम सोलंकी देसूरी का साफा और माला पहनाकर बहुमान किया। इस अवसर पर हिम्मतराम सोलंकी पुत्र जसाराम सोलंकी,श्रीमती कंकुबाई पूर्व सरपंच नारलाई,मगनाराम चौधरी नारलाई,आचार्य पंडित अशोक दवे देसूरी सहित सीरवी समाज के पंच पटेल उपस्थित थे। दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...