पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नारलाई सरपंच चौधरी ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

नारलाई सरपंच चौधरी ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देसूरी पंचायत समिति की कई पंचायतों ने मृतक लोगों के प्रपत्र संख्या 6 भरकर मस्टररोल उठाने का मामला उजागर होने के बाद सरपंचों ने इसको गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। बुधवार को नारलाई पंचायत क्षेत्र में चल रहे मनरेगा कार्यों का सरपंच ने निरीक्षण कर मस्टररोलों की जांच की और मेट को निर्देश दिया कि मनरेगा कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हो। नारलाई सरपंच दौलत चौधरी ने बताया कि बुधवार को पंचायत क्षेत्र में चल रहे मनरेगा कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने श्रमिकों के लिए छाया-पानी की व्यवस्था के साथ मस्टररोल में दर्ज श्रमिकों की उपस्थिति को देख एक-एक श्रमिकों का नाम लेकर उन्होंने श्रमिकों को सत्यापित किया। साथ ही रोजगार सहायक को निर्देश दिए कि मनरेगा कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हो और श्रमिकों का पंजीयन दस्तावेजों को देखकर करे। जिससे किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हो सके। इस दौरान श्रमिकों ने सरपंच के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा, जिनका निस्तारण करने आश्वासन दिया।

देसूरी | मनरेगा कार्य का निरीक्षण कर मस्टररोल की जांच करते नारलाई सरपंच।

खबरें और भी हैं...