सर्व ब्राह्मण समाज... परशुराम जयंती पर सुंदरकांड होगा
नर्मदानगर | सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती उत्सव मनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। चर्चा के बाद 18 अप्रैल को परशुराम उद्यान में उत्सव करने का निर्णय लिया गया। सुबह 7 बजे से सुंदर कांड, ध्वजा वंदन, पूजा, हवन व आरती के प्रसादी वितरण होगा। बैठक में राम मनोहर तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, प्रकाश पुरी गोस्वामी, राजकुमार तिवारी, एपी चतुर्वेदी सहित विप्रजन उपस्थित थे।