नर्मदानगर | इंदिरा सागर पावर स्टेशन एनएचडीसी द्वारा संचालित सिलाई कढ़ाई केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास करे। क्योंकि एक महिला की आत्मनिर्भरता, उसके पूरे परिवार की सुख तथा समृद्धि का कारण बनती है। यह बात आज नर्मदानगर मे पुनासा विश्रामगृह में आयोजित निगमीय सामाजिक दायित्व के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 62 महिलाओं को सिलाई मशीन व किट निःशुल्क वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता शोभा सेठ ने यह बात कही। एनएचडीसी द्वारा हर वर्ष योजना के तहत संचालित सिलाई-कढ़ाई केंद्रों से नर्मदानगर एवं पुनासा में प्रशिक्षण जरूरतमंद महिलाओं को दिया जाता है। चयनित महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाती है। सफल 54 परिक्षार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र सह उपहार दिए। इस अवसर पर इंदिरा सागर महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता झंवर, सचिव कृष्णा सोनी, मालती सिंह, रजनी पांडे, हेमा कुर्रे, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थीं। संचालन श्रद्धा श्रीवास्तव व आभार मेधा मेहतो ने माना।