नर्मदानगर | ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश पर एनएचडीसी (इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन) द्वारा परियोजना प्रमुख अनुराग सेठ के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को नर्मदा घाट के व्यू पाइंट पर सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार को परियोजना कॉलोनी से कार्यालय तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में सेठ के अलावा मुख्य अभियंता आरके झंवर, शोभा सेठ, सीआईएसएफ कमांडेंट पीके सेठी सहित सभी अफसर-कर्मचारी शामिल थे।