गाड़ी में जोतकर ले जा रहे बैल पकड़े
नर्मदानगर | खातेगांव-सतवास के रास्ते महाराष्ट्र तक बैलों की तस्करी लंबे से होती रही है। पुलिस व बजरंग दल से तस्कर परेशान थे। उन्होंने बैलों की तस्करी का तरीका बदल दिया। वे गडरियों की मदद से बैलों को गाड़ियों में जोतकर पीछे अन्य बैलों को बांधकर ले बुरहानपुर के रास्ते महाराष्ट्र ले जाने लगे थे। गडरियों के गिरोह को लगातार इस तरह जाते देख पुलिस को शक हुआ। टीआई एएस बड़ोले व प्रकाश मंडलोई ने टीम गठित कर शनिवार को इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। चार आरोपियों को 16 बैलों के साथ पकड़ थाने लाया गया। आरोपी कानू, जीतू, मुकेश, करण गडरिया से पूछताछ में उन्होंने आष्टा से बैल लाना कबूल किया है। उनके खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज कर बैलों को गोशाला पहुंचाया गया।