पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षण के बाद 62 सिलाई मशीन बांटी

प्रशिक्षण के बाद 62 सिलाई मशीन बांटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदानगर | इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन (एनएचडीसी) द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर नर्मदानगर के पुनासा विश्राम गृह में मंगलवार को समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त 62 महिलाओं को प्रमाण पत्र, सिलाई मशीन के साथ किट भी नि:शुल्क प्रदान किया गया। मुख्य अभियंता शोभा सेठ ने वितरण करते हुए कहा यह सेवा निगमीय सामाजिक दायित्व के तहत की गई। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। महिला मंडल ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पॉवर स्टेशन महिला मंडल अध्यक्ष संगीता झंवर, सचिव कृष्णा सोनी, मालती सिंह, रजनी पांडे, हेमा कुर्रे आदि उपस्थित थीं। संचालन श्रद्धा श्रीवास्तव ने किया। आभार मेघा मेहतो ने माना।

खबरें और भी हैं...