नर्मदानगर | नगर के कुछ ही दूर नर्मदा पर बने बड़े पुल के जोड़ कई माह से खुल गए हैं। इनमें काफी गेप हो गया है। एनएचडीसी ने पुल पर कार्य प्रगति का बोर्ड तो रख दिया है लेकिन कार्य प्रारंभ नहीं किया। हाल ही में वाराणसी में ओवर ब्रिज हादसे के बाद एनएचडीसी हरकत में आया और जोड़ों की मरम्मत शुरू की। इस पुल के जोड़ अकसर इसी हालत पहुंच जाते हैं। जोड़ से निकले सरियों से वाहन चालक घायल हो चुके हैं। इस पुल से पुनासा-भोपाल के यात्री वाहन निकलते हैं।