मौसम का यू-टर्न, आज चल सकती है धूलभरी आंधी
नारनौल | मंगलवार रात को आंधी के साथ बूंदाबांदी के बाद दो दिन से मौसम कभी गर्मी और कभी धूलभरी आंधी का दौर रहा इसके चलते रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम का यू-टर्न जारी रहेगा। गुरुवार सुबह मौसम सामान्य था लेकिन दोपहर में तापमान में एकाएक धूप तेज होने से उमस के कारण पसीने निकलने लगे। बता दें कि 12 से 14 मई तक न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बना हुआ था जोकि सामान्य था। 15 मई की रात को बूंदाबांदी की वजह से 16 मई को यह 3 डिग्री गिरकर 23.2 पर आ गया था जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा, लेकिन गुरुवार को तापमान में एकाएक बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे उमस बढ़ती गई और दोपहर बाद तो पसीने निकलने लगे।