पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन किए गए वैध

13 हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन किए गए वैध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो संगठन व सक्षम युवाओं के सहयोग से चल रहे अभियान में अब तक 13 हजार से अधिक पेयजल कनेक्शनों को वैध किया जा चुका है। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने कहा कि ग्रामीण जल संरक्षण अभियान के तहत पानी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए ग्राम स्तर पर लोगों को पानी बचाने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। विभागीय टीम 40,609 घरों तक पहुंचकर पानी बचाने का संदेश दे चुकी है। इसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2,864 नलों पर टोंटियां लगवाई जा चुकी हैं। साथ ही 13,063 पेयजल कनेक्शनों को वैध करके 63 लाख 45,300 रुपए का राजस्व भी जुटाया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...