पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वरोजगार के लिए बीपीएल श्रेणी के लोगों के साक्षात्कार

स्वरोजगार के लिए बीपीएल श्रेणी के लोगों के साक्षात्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल. अपने कायार्लय में जरुरतमंद महिलाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने लिए महिलाओं का साक्षात्कार लेते हुए नप चेयरपर्सन भारती सैनी

भास्कर न्यूज | नारनौल

बीपीएल श्रेणी के लोगों को ऋण दिलवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद प्रधान भारती सैनी व शहरी परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न बैंक अधिकारियों के साथ दीनदयाल अंत्योदय योजना व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार के लिए साक्षात्कार लिया गया।

भारती सैनी ने बताया कि स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपए तक ऋण ब्याज छूट पर दिया जाता है। ग्रुप स्वयं सहायता समूह में 10 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत ऋण के लिए 108 आवेदक व स्वयं सहायता समूह की लगभग 70 महिला आवेदक मौजूद थी। उन्होंने बैंक ऋण किस ब्याज दर पर देगा, इसके बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शहरी परियोजना अधिकारी राकेश कादयान, जेसी शर्मा, इंद्र सिंह, साधू राम, रामफल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...