अधिक मास के शुभ अवसर पर जियो गीता श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से नलापुर मोहल्ला स्थित बीरबल के छत्ते के पास गीता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें अनिल लक्खा मुख्य यजमान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक आहूजा ने की। इसमें मास्टर शिवहरी ने गुरुदेव वंदना, गणपति वंदना की।
सुरेश ने अष्टादश श्लोकी गीता का पाठ, घनश्याम गर्ग ने कृष्ण कृपा अमृतपाठ, गीता मैया की महिमा का गुणगान किया। निवेदिता यादव ने विश्व शांति कल्याण हेतु हे योगेश्वर हे परमेश्वर ऐसी कृपा भजन के माध्यम से विश्व शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम में रघुवीर सैनी ने गुण गाऊं कृष्ण घनश्याम के हम तो दीवाने तेरे नाम के, दुष्यंत शर्मा ने गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना अब तक तो निभाया है आगे भी निभा लेना, देवकीनंदन शास्त्री ने रे मन करले गीता पाठ यही तेरे काम आएगा, चेतन जिंदल ने मीठे रस से भरी राधा रानी लागे हमें जमुनाजी को खारो खारो पानी लागे, संजय गोयल ने दीनानाथ मेरी बात थारे से की जानी है महेश ईत्र वाला ने बंसी बजाके श्याम ने दीवाना कर दिया मस्ताना कर दिया, दास महेंद्र ने ओ सांवरे ओ सांवरे अब तक नहीं देखा तुमको, अनिल लख्खा ने श्याम का खजाना लूट रहा रे भजन सुनाए।
नारनौल. मोहल्ला नलापुर के पास गीता पाठ करते श्रद्धालु ।