पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘सशक्तिकरण एक अभियान’ के तहत मजदूरों को किया जागरूक

‘सशक्तिकरण-एक अभियान’ के तहत मजदूरों को किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल के तत्वावधान में गुरुवार को फ्लाईओवर के नजदीक एससी बस्ती महेंद्रगढ़ में ‘सशक्तिकरण-एक अभियान’ कंपेन द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान उपस्थित मजदूरों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ-साथ सरकार की ओर से मजदूरों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। अधिवक्ता पोहप सिंह, पीएलवी सुमित्रा, वीएलई कपिल कुमार की टीम ने बताया कि मजदूरों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हुई हैं। पंजीकृत कामगार की कार्यस्थल पर किसी दुर्घटना में अपंग होने पर अपंगता प्रतिशतता के आधार पर 150000 से 300000 तक कि एक मुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है, जिनका लाभ लेने के लिए मजदूरों का रजिस्ट्रेशन नंबर होना आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...