पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने में सहयोगी बनें भाजपा महिला कार्यकर्ता

सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सहयोगी बनें भाजपा महिला कार्यकर्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा है कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही हैं। महिला मोर्चा की मंडल बैठक में मिलन वाटिका में उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। हर बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय मिशन को पूरा करने में सहयोगी बने।

प्रदेश महामंत्री सुनीता दांगी ने कहा कि महिला पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण न करके भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दें तथा सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को सार्थक करने में सहयोगी बनें। जिला महेंद्रगढ़ प्रभारी व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिना भेदभाव पूरे प्रदेश का विकास कर रहे हैं। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरला यादव ने की। इसमें अटेली मंडल अध्यक्ष मिसरो देवी, कनीना मंडल अध्यक्ष अरुणा कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओमबाई, मंडल महामंत्री प्रियंका सैनी, ब्रह्मा गोयल, सरिता देवी, रोशनी देवी, कृष्णा यादव, रेखा देवी, गीता देवी भी उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...