पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सखियों ने डीसी से मांगा सम्मानजनक वेतन

ग्राम सखियों ने डीसी से मांगा सम्मानजनक वेतन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला पुलिस वालिंटियर (ग्राम सखी) ने मंजू बाला के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त के नाम ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में तहसीलदार को सौंप कर वेतनमान में सम्मानजनक बढ़ोतरी करने एवं कार्य क्षेत्र में और अधिकार देने की मांग की।

ग्राम सखी रेखा रानी, पूजा, ममता, ललिता, प्रियंका, उषा कुमारी, सरोज, मोनिका, रामकला, रेनू, रमेश, कृष्णा, नीतू यादव, मंजू, एकता, संगीता, पूनम कुमारी, सरिता, सुमन, अनीता, प्रमिला, सुनीता, सरजीता, गीता देवी, सरला, माया व ममता देवी आदि ने अपने ज्ञापन में बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-मोटे मामलों को पुलिस के सहयोग से निपटारे के लिए 18 महीने पहले हरियाणा पुलिस विभाग में बतौर ग्राम सखी उनकी नियुक्ति की थी। अब उन्हें सफलतापूर्वक अपना कार्य करते समय 18 महीने हो गए हैं। इस दौरान ग्राम सखियों ने मेहनताने में बढ़ोतरी, ग्राम स्तर आफिस व कार्य क्षेत्र में और अधिकार की कमी महसूस की है। ऐसे में उनकी सरकार से मांग है कि उनका न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए प्रति माह लागू किया जाए। दुर्गा वाहिनी दल भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।

नारनौल. अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपती हुई ग्राम सखियां ।

खबरें और भी हैं...